Sushil Vyas Elected

सुशील व्यास मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष निर्वाचित

मारवाड़ी सम्मेलन संस्था का चुनाव संपन्न

मुंबई। मुंबई की सबसे पुरानी 105 साल की संस्था मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव रविवार को सकुशल संपन्न हुआ। यह चुनाव कांदिवली पश्चिम स्थित सावित्री देवी हरीराम अग्रवाल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित किया गया था। जिसमें नई कार्यकारिणी 2019 से 2024 के पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर एडवोकेट सुशील व्यास, उपाध्यक्ष कन्हैयालाल सराफ, महामंत्री सुरेश देवरा, संयुक्त मंत्री अरविंद टिबरेवाल,ओमप्रकाश चमडिया, कोषाध्यक्ष अजय रूंगटा, प्रबंध समिति सदस्य प्रवीण अग्रवाल चुने गए।
उक्त चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जगदीश पुरोहित ने बताया कि मारवाड़ी समाज की सबसे पुरानी संस्था जो 105 साल पूरानी है। इस संस्था के माध्यम से कई सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाएं संचालित की जा रही हैं। जिसमें सीताराम पोद्दार माध्यमिक विद्यालय, बी.एम. रुइया गर्ल्स कॉलेज, सावित्री देवी हरीराम अग्रवाल इंटरनेशनल स्कूल, भुवालका पब्लिक पुस्तकालय आदि जैसी संस्थाएं चल रही है। उन्होंने बताया कि संस्था के पुराने पदाधिकारियों एवं सदस्यों के अथक प्रयास व कड़ी मेहनत के कारण यह संस्था आज भी सकुशल संचालित की जा रही है। आगे भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से इसी प्रकार की अपेक्षा है की वह पिछले पदाधिकारियों से बेहतर कार्य करते हुए संस्था को और आगे ले जाएंगे तथा इसका नाम रोशन करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस पुरानी संस्था का मुख्य उद्देश्य रहा है कि गरीब तबके के लोगों का विकास तथा जरूरतमंदों व उनके परिवार वालों को उचित सहायता प्रदान की जाए। जिससे वह भी समाज की मुख्यधारा में रहकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस करें।

Wear Helmet and Save Our Self

जीवन सुरक्षा हेतु हेलमेट का उपयोग जरूरी

( जगदीश पुरोहित)

मुंबई(उत्तरशक्ति)। सड़क सुरक्षा के नाम पर एक तरफ जहां सरकार नए नए नियम लागू कर लोगों के जीवन सुरक्षा के लिए जागरूक करती है। वहीं सामाजिक संस्थाएं भी समय-समय पर सड़क सुरक्षा के तहत कार्यक्रम करते देखे जाते हैं।

 

इसी क्रम में सक्षम फ़ाऊण्डेशन द्वारा मुंबईकरो को ख़ासकर दुपहिया वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने की प्रेरणा देते हुए बैनर लगाए जा रहे है। गणेश गणेशोत्सव के दरम्यान विसर्जन

के लिए निकले भक्तों को गणपति बाप्पा हेलमेट पहनने का आग्रह कर रहे है। सामाजिक जागरुकता का उत्सव के माध्यम से संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।
गणेश विसर्जन के दौरान इस मुहिम के अंतर्गत जगह-जगह लगाए गए बैनर लोगों का ध्यान अपनी ओर खीचेंगे। जन्मभूमि अखबार के संपादक कुंदन व्यास ने भी इस कार्य की काफी सराहना की और सक्षम फाउंडेशन द्वारा किए जाने वाले कार्यों को सराहा।
बैनर अनावरण के दौरान फाउंडेशन के कई पदाधिकारी गण में मौजूद थे।

फोटो मे बाये से:
उमेश थानावाला, जगदीश पुरोहित, दिलीप माहेश्वरी, धर्मेश वकील और किशोरभाई ।