Sushil Vyas Elected

सुशील व्यास मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष निर्वाचित

मारवाड़ी सम्मेलन संस्था का चुनाव संपन्न

मुंबई। मुंबई की सबसे पुरानी 105 साल की संस्था मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव रविवार को सकुशल संपन्न हुआ। यह चुनाव कांदिवली पश्चिम स्थित सावित्री देवी हरीराम अग्रवाल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित किया गया था। जिसमें नई कार्यकारिणी 2019 से 2024 के पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर एडवोकेट सुशील व्यास, उपाध्यक्ष कन्हैयालाल सराफ, महामंत्री सुरेश देवरा, संयुक्त मंत्री अरविंद टिबरेवाल,ओमप्रकाश चमडिया, कोषाध्यक्ष अजय रूंगटा, प्रबंध समिति सदस्य प्रवीण अग्रवाल चुने गए।
उक्त चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जगदीश पुरोहित ने बताया कि मारवाड़ी समाज की सबसे पुरानी संस्था जो 105 साल पूरानी है। इस संस्था के माध्यम से कई सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाएं संचालित की जा रही हैं। जिसमें सीताराम पोद्दार माध्यमिक विद्यालय, बी.एम. रुइया गर्ल्स कॉलेज, सावित्री देवी हरीराम अग्रवाल इंटरनेशनल स्कूल, भुवालका पब्लिक पुस्तकालय आदि जैसी संस्थाएं चल रही है। उन्होंने बताया कि संस्था के पुराने पदाधिकारियों एवं सदस्यों के अथक प्रयास व कड़ी मेहनत के कारण यह संस्था आज भी सकुशल संचालित की जा रही है। आगे भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से इसी प्रकार की अपेक्षा है की वह पिछले पदाधिकारियों से बेहतर कार्य करते हुए संस्था को और आगे ले जाएंगे तथा इसका नाम रोशन करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस पुरानी संस्था का मुख्य उद्देश्य रहा है कि गरीब तबके के लोगों का विकास तथा जरूरतमंदों व उनके परिवार वालों को उचित सहायता प्रदान की जाए। जिससे वह भी समाज की मुख्यधारा में रहकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस करें।